ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के रायवाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका किया भव्य स्वागत
www.shrimannews.in
December 26, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
रायवाला /ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के रायवाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के आग्रह पर डॉ. अग्रवाल ने रामलीला परिसर में जाली लगवाने हेतु विधायक निधि से ₹1.50 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विधायक निधि से निर्माणाधीन टिन शेड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधितों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनभावनाओं से जुड़े धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, अजय साहू, कुंवर सिंह नेगी, मनोज डंगवाल,चंद्रकांता बेलवाल, बलविंदर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।