Breaking News

HRDA टीम ने अवैध व्यवसायिक निर्माण को किया सील

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार /.आर्य नगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार में सोंधी नर्सिंग होम के निकट श्री विनोद कुमार द्वारा लगभग 15*30 फीट में बेसमेंट, भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा सील किया गया।

सलेमपुर रुड़की में पुरानी फैक्ट्री के पास श्री विनय सैनी व अन्य द्वारा लगभग 9 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को प्राधिकरण टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा संयुक्त सचिव महोदय एवं पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Check Also

हम वेदों को जीने वाले हैं, हम रामत्व, कृष्णत्व व शिवत्व को जीते हैं : परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *