Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने साईं डोली के दिव्य दर्शन कर प्रदेश तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज साईं कृपा मंदिर, श्यामपुर (ऋषिकेश) के 13वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं साईं डोली के दिव्य दर्शन कर प्रदेश तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि साईं बाबा का जीवन और उनके उपदेश सेवा, त्याग, करुणा और मानव कल्याण के महान आदर्शों पर आधारित हैं। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मंदिर समिति को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि साईं बाबा सभी धर्मों और वर्गों को एक सूत्र में बांधने का संदेश देते हैं, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। समाज को सेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा साईं बाबा की शिक्षाओं से मिलती है।

इस अवसर पर नवीन गुप्ता, विनोद मित्तल, नवनीत नागलिया, प्रदीप नागलिया, साईं लाल जी गुरुदेव, राहुल, प्रकांत कुमार, महेश पांडेय, सिद्धार्थ गुप्ता, देव गुप्ता सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *