Breaking News

संस्कृत और सनातन के गौरव के रूप में उभर रहा है पतंजलि गुरुकुलम् देवप्रयाग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देवप्रयाग / सम्पूर्ण राज्यों के सभी संस्कृति महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़कर संस्कृत की राज्य स्तरीय शास्त्र स्पर्धा में सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाला गुरुकुल बना पतंजलि गुरुकुलम्, देवप्रयाग। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा देवप्रयाग परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में पतंजलि गुरुकुलम् मूल्या ग्राम, देवप्रयाग की छात्राओं ने 18 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अत्युत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 प्रतियोगिताओं में प्रथम, 4 में द्वितीय एवं 2 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पतंजलि गुरुकुलम् की छात्राओं ने जहाँ श्रद्धेय स्वामी जी के संस्कृत के द्वारा संस्कृति संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाते हुए पतंजलि को गौरवान्वित किया, वहीं उत्तराखण्ड में देवभूमि में सबसे अग्रणी संस्थान होने का गौरव भी प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में अभूतपूर्व सफलता के लिए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय शास्त्र प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पतंजलि गुरुकुलम् मूल्या ग्राम, देवप्रयाग की छात्राएँ काञ्चीपुरम् में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस अवसर पर पतंजलि गुरुकुलम् देवप्रयाग की प्राचार्या साध्वी देवश्रुति, साध्वी देवाश्रिता व संस्थान के अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *