Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वेद निकेतन विश्राम गृह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र स्थित वेद निकेतन विश्राम गृह में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर ऋषिकेश क्षेत्र में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही (माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में) को लेकर विस्तृत चर्चा की।

वार्ता के दौरान अवगत कराया गया कि यह विषय क्षेत्र के लगभग एक लाख नागरिकों के जीवन और भविष्य से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील प्रश्न है, जिस पर सरकार द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र संज्ञान लिया जाना आवश्यक है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया गया कि उचित निर्णय से प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

इस विषय पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने भी सहमति व्यक्त करते हुए जनहित में समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में क्षेत्र में सड़क एवं सीवरेज निर्माण कार्य रोके जाने, तथा बिजली एवं पेयजल के नए कनेक्शन पर रोक के कारण आम नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन कार्यों को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने का आग्रह भी किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहयोग एवं उचित समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम मेयर श्री शम्भु पासवान जी एवं दर्जाधारी मंत्री श्री सुरेंद्र मोघा जी भी उपस्थित रहे।

Check Also

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *