Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा श्री भरत चौहान जी का पटका पहनाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर श्री भरत चौहान जी ने शिष्टाचार भेंट की तथा स्नेहस्वरूप पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल द्वारा श्री भरत चौहान जी का पटका पहनाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री भरत चौहान जी मूलतः जौनसार क्षेत्र के मूलनिवासी हैं तथा संगठन में क्रीड़ा भारती के माध्यम से महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक के रूप में भी संगठनात्मक दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

डॉ. अग्रवाल ने ईश्वर से श्री भरत चौहान जी के उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की कामना की।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *