Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / रायवाला रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु रायवाला, गौरी माफी एवं प्रतीत नगर तीनों ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग निर्माण कार्य का आज क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया।

यह सड़क लगभग 10 लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित की जा रही है, जिसका उद्देश्य रेलवे फाटक बंद होने पर आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने स्थानीय नागरिकों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य को संतोषजनक बताया गया तथा जनहित में इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया गया।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश रावत एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतपाल सैनी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *