Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ द्वारा एसक्यूएस 2– “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संवहनीय वित्तपोषण ढाँचे पर मूडीज़ रेटिंग्स द्वारा द्वितीय पक्ष राय (एसपीओ) जारी किया गया है, जिसमें बैंक को एसक्यूएस2 – “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग प्रदान की गई है. यह रेटिंग मूडीज़ के संवहनीयता गुणवत्ता स्कोर (एसक्यूएस) स्केल पर दूसरी सर्वोच्च श्रेणी है, जो संवहनीय एवं जिम्मेदार वित्तपोषण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

मूडीज़ रेटिंग्स द्वारा प्रदान की गई द्वितीय पक्ष राय वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बेंचमार्क है, जो संवहनीयता ढांचे की विश्वसनीयता एवं सुदृढ़ता का स्वतंत्र भरोसेमंद राय का स्त्रोत है. यह राय निवेशकों एवं हितधारकों के लिए पारदर्शिता को और मजबूत बनाता है तथा यह पुष्टि करता है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का संवहनीय वित्तपोषण ढाँचा अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के अनुरूप है और पर्यावरणीय एवं सामाजिक उद्देश्यों में सार्थक योगदान देता है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी मुख्य परिचालन एवं वित्तपोषण गतिविधियों में संवहनीयता को एकीकृत करने के अपने मिशन के प्रति दृढ़ है, जो समाज, पर्यावरण तथा आने वाली पीढ़ी के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन करने के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करता है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक है, जो नवोन्मेषी वित्तीय समाधान प्रदान करने के साथ‑साथ संवहनीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *