Breaking News

हरिद्वार के पूर्व सांसद डा. भगवानदास राठौर का बुधवार शाम 81 वर्ष की आयु में हुआ निधन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार: हरिद्वार के पूर्व सांसद डा. भगवानदास राठौर का बुधवार शाम 81 वर्ष की आयु में उनके शास्त्रीनगर, ज्वालापुर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना डा. भगवानदास, पूर्व सांसद मिलते ही राजनीतिक, हरिद्वार फाइल फोटो सामाजिक और चिकित्सकीय जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. भगवानदास राठौर का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर एक बजे कनखल स्थित राजघाट पर किया जाएगा।

डा. भगवानदास राठौर का संबंध एक राजनीतिक परिवार से रहा। उन्हें पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवनराम द्वारा राजनीति में आगे बढ़ाया गया।

1977 में वे जनता पार्टी के टिकट पर हरिद्वार से सांसद निर्वाचित हुए। वर्ष 1989 में उन्होंने जनता दल से खुर्जा (बुलंदशहर) संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान दिया और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन पद पर भी कार्य किया। उनके पुत्र डा. प्रशांत राठौर, रंजन राठौर, राजन राठौर तथा पुत्री रंजना सहित अन्य स्वजन शोकाकुल हैं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *