Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल सत्येश्वरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, रायवाला : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल सत्येश्वरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गणेश रावत जी के अनुरोध पर डॉ अग्रवाल ने विद्यालय की दीवार, फर्श एवं शौचालय निर्माण/मरम्मत कार्य हेतु विधायक निधि से 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बेहतर वातावरण के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है, और इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

डॉ अग्रवाल ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में प्रतीत नगर ग्राम प्रधान श्री राजेश जगलाल, श्रीमती बिना बंगवाल, श्रीमती बबीता, श्री कमल कुमार, श्री कमलेश भंडारी, श्री ऋषि राम शर्मा, श्री राहुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *