ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन हवन यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ हुआ संपन्न
www.shrimannews.in
February 2, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
डोईवाला : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन हवन यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पितरों के मोक्ष की कामना करते हुए हवन यज्ञ किया गया तथा समस्त विश्व एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
इस पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय सुबोध उनियाल जी, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी, ऋषिकेश मेयर श्री शंभू पासवान जी, महिला मोर्चा प्रवक्ता श्रीमती ममता रतूड़ी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तडियाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी, रायवाला ग्राम प्रधान श्री सागर गिरी जी, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान श्री राजेश जुगलान जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा समाज में धर्म, सेवा और सद्भाव का भाव जागृत करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हवन यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।