ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से गढ़वाल टैक्सी यूनियन ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया
www.shrimannews.in
February 3, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से गढ़वाल टैक्सी यूनियन ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय, ऋषिकेश पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर गढ़वाल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह तड़ियाल, सचिव श्री नरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री निर्भय गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्री जगवीर खरोला उपस्थित रहे। नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा टैक्सी चालकों के हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया।
कैंप कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान आपसी संवाद के माध्यम से टैक्सी यूनियन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्रहित के साथ-साथ टैक्सी चालकों के हित में निरंतर कार्य करने की बात कही।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टैक्सी चालक पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि टैक्सी चालकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं एवं संगठन के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।