Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल टैक्सी यूनियन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल आज गढ़वाल मंडल टैक्सी यूनियन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि टैक्सी यूनियन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है। यूनियन से जुड़े लोग न केवल यात्रियों की सेवा करते हैं, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को और मजबूत करते हुए चालक साथियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष कुंवर सिंह तडियाल, महासचिव नरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष होम राज गुप्ता, सहसचिव महावीर बलोदी, कोषाध्यक्ष जगबीर खरोला, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, पिंकी धशमाना, सुमन रावत, ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व सचिव टैक्सी यूनियन विजेंद्र कंडारी, राजेंद्र कुमार, संचालनकर्ता त्रिलोक भंडारी, अभिनव पाल, रणजीत धामी सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *