Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2026 श्रमिक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल आज बिश्नोई धर्मशाला, ऋषिकेश में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला ऋषिकेश द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2026 श्रमिक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में रेल बजट और सामान्य बजट अलग-अलग प्रस्तुत किए जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब एकीकृत बजट की परंपरा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि अवकाश दिवस होने के बावजूद बजट प्रस्तुत किया जाना सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 पारंपरिक ढर्रे से हटकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला बजट है। इसमें बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन पर विशेष बल दिया गया है। एमएसएमई उद्योगों को सक्षम बनाने हेतु 10 हजार करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है तथा टैक्स संबंधी नियमों का सरलीकरण किया गया है। बजट के माध्यम से स्मार्टफोन, लेदर, मखाना, बादाम, अखरोट एवं व्यक्तिगत उपयोग की आयातित दवाइयों को सस्ता किया गया है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में उत्तराखंड को पर्वतीय विकास, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होंगे। जड़ी-बूटी की खेती से किसानों की आय बढ़ाने, आयुष आधारित मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने तथा 40,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के विकास को गति मिलेगी। साथ ही 16वें वित्त आयोग के तहत राज्य को लगभग 1,800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावनाओं पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं की समान भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

कार्यक्रम के संयोजक ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल ठाकुर रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश गिरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री राजपाल ठाकुर, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा श्री राजवीर कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री सतपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मुकेश पाल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कविता शाह, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश श्री मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती पुष्पा ध्यानी, पार्षद श्रीमती माधवी गुप्ता, पार्षद श्री अजय दास, श्रीमती ज्योति पांडे, श्री सुमित पवार, श्री राजू शर्मा, श्री नितिन सक्सेना एवं श्री रूपेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपेश गुप्ता द्वारा किया गया।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *