Breaking News

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून में राजभवन घेराव के लिए कुच करते हुए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून राजभवन को लेकर आज प्रातः बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से देहरादून के लिए रवाना हुए।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ईदगाह चौक स्थित सचिन इंटरनेशनल होटल पर एकत्रित हुए,जहां देहरादून रवाना होने से पूर्व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के नाकामियों पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है।किसान आत्महत्या कर रहे हैं तथा महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है।महिलाओं की हत्याओं से देवभूमि की पवित्रता भंग हो रही है।उन्होंने कहा कि अंकित हत्याकांड जैसे मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है,जिसे लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश में जन आंदोलन चलाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन जा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में देवभूमि की सम्मानित जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।उन्होंने कहा कि आज देहरादून में राजभवन का घेराव ऐतिहासिक होगा।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *