Breaking News

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बापू ग्राम सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि प्रभावित क्षेत्र में लगभग 15,000 परिवारों के 50 से 60 हजार लोग पिछले 70-75 वर्षों से निवास कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि इन परिवारों को हटाने या उजाड़ने की स्थिति बनती है तो हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि भले ही माननीय न्यायालय का आदेश है, किंतु इन परिवारों के हित में मानवीय दृष्टिकोण से समाधान निकालना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अधिकांश लोग सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हैं।

डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जी को यह भी बताया कि पूर्व में भी उन्होंने इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री से आग्रह किया था तथा वर्तमान में प्रभावित लोग भय एवं असमंजस की स्थिति मे हैं, क्योंकि उन्हें अब तक न तो न्यायालय और न ही सरकार की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

डॉ अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं विकल्पों पर मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव से वार्ता की तथा प्रभावित परिवारों के हित में सकारात्मक एवं मानवीय समाधान निकालने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री जी के इस आश्वासन से डॉ अग्रवाल के साथ गए प्रतिनिधिमंडल एवं प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद हर्षवर्धन रावत (पिंटू), पार्षद संजय ध्यानी,पार्षद दिनेश रावत, पूर्व पार्षद विपिन पंत, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद रावत, पिंकी धस्माना, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *