Breaking News

राष्ट्रवीर महाराजा श्री सुहेलदेव राजभर जी के 1017वें वर्ष एवं 24वें जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : राष्ट्रीय महाराजा सुहेलदेव जयंती आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रवीर महाराजा श्री सुहेलदेव राजभर जी के 1017वें वर्ष एवं 24वें जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाज के लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संयोजक श्री लल्लन राजभर एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के जीवन एवं उनके अद्वितीय पराक्रम को स्मरण करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी केवल राजभर समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म एवं हिंदू धर्म के महान रक्षक थे। उन्होंने बताया कि जब मोहम्मद गोरी का भांजा सैयद सालार मसूद गाजी लगभग एक लाख बीस हजार सेना के साथ पश्चिम दिशा से आक्रमण करते हुए श्रावस्ती की ओर बढ़ा, तब महाराजा सुहेलदेव जी ने अपने क्षेत्र के विभिन्न राजाओं को एकजुट कर उसका सामना किया और उसका वध कर राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे महान राष्ट्रनायकों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम संयोजक श्री लल्लन राजभर ने कहा कि राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास पिछली सरकारों मे लंबे समय तक उपेक्षित रहा, किंतु वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा सभी महापुरुषों को उचित सम्मान दिया जा रहा है और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामआशीष राजभर, महासचिव दीनदयाल राजभर डी.सी राजभर राजकुमार राजभर, सतीश राजभर प्रेम राजभर, पारसनाथ राजभर जगदीश राजभर राजेश राजभर राजाराम राजभर सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Check Also

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *