Breaking News

होली के पावन पर्व पर गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  (ठाकुर मनोज मनोजानंद) बिशनपुर कुंडी स्थित गुरु गोरखनाथ अलख अखाड़े में अध्यक्ष प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री संजीवन नाथ महाराज के पतित पावन सानिध्य में आश्रम अखाड़ेका शिलान्यास कार्यक्रम तथा होली के पर्व पर विशाल संत तथा भक्त भंडारे का आयोजन किया गया इस दिव्य पावन अवसर पर बोलते हुए श्री संजीवन नाथ महाराज ने कहा हम अपने आराध्य गुरु श्री गोरखनाथ भगवान की दी गई शिक्षाओं के अनुरूप चलकर संपूर्ण विश्व में सनातन की धर्म पताका फहराने के लिए हमारे संत महापुरुष देश ही नहीं विदेश में भी भारतीय सभ्यता संस्कृति तथा देवत्व का प्रचार प्रसार कर सनातन का शंखनाद कर रहे हैं हमारी संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने सभी को सम्मान देने की हम भगवान शिव की प्रतिमूर्ति गुरु श्री भगवान गोरखनाथ जी महाराज द्वारा जागाई गई अलख निरंतर समाज में तथा विश्व में प्रवाहित करने का संचारित करने का पावन कार्य कर रहे हैं गुरु गोरखनाथ अलख अखाड़ा आने वाले कुंभ में देश के कोने-कोने से संत महापुरुषों को हरिद्वार पावन नगरी बुलाकर एक दिव्य भाव आयोजन करेगा जिसकी छाप संपूर्ण विश्व को सनातन संस्कृति की और आकर्षित करें इस अवसर पर श्री चेतनानंद महाराज मनोज चौहान प्रदेश सचिव विश्व हिंदू परिषद डीपी सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री कुंवर पाल सिंह सहित भारी संख्या में संत तथा भक्त उपस्थित थे

Check Also

Roorkee : कोर यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजित “सनातन मंथन” के साथ संत सम्मेलन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की / कोर यूनिवर्सिटी में आध्यात्मिक शिक्षा ओर संस्कार का संगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *