Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के सर्वहारा नगर क्षेत्र में बह रहे गंदे नाले का किया स्थलीय निरीक्षण

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के सर्वहारा नगर क्षेत्र में बह रहे गंदे नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यह गंदा नाला रंभा नदी से होते हुए पवित्र गंगा जी में मिल रहा है। इस स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने मौके से ही सहायक नगर आयुक्त (S.N.A) चंद्रकांत भट्ट को दूरभाष पर संपर्क कर इस गंभीर विषय की जानकारी दी और निर्देशित किया कि नाले के गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वहारा नगर क्षेत्र में नाले की समुचित सफाई, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था तथा स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और नालों में कूड़ा न डालने की अपील की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गंगा की निर्मलता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए प्रशासन को पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर जय कुमार उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, मनदीप खैरा, अनिल सिंह, आशुतोष सेन, केशव पोरवाल, मयंक डबराल, कुलदीप कुमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *