Breaking News

लव जिहाद के नाम पर युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से हो एक्शन: कुसुम कण्डवाल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश * उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक समुदाय विशेष के आरोपी युवक द्वारा ऋषिकेश की एक लडकी को जूस में नसीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म एवम धर्मान्तरण का दवाब बनाने के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने मामले में एसएसपी अजय सिंह, थानाध्यक्ष ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नहीं होगी। राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये हैं। साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने निर्देश दिए है कि उस आरोपी के परिजनों की व उसके नजदीक के सभी लोगो की जांच होनी चाहिए और आरोपी को पनाह देने वाले व धर्मांतरण का दवाब और षडयंत्र बनाने वालो के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लव जिहाद के नाम पर हमारी देवभूमि की युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से एक्शन होना चाहिए।

मामले में सख्ताई दिखाते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि बाहर से आये ऐसे व्यक्तियों की जांच की जाए तथा इसके लिए सघन अभियान चलाया जाए कि कही ऐसा आपराधिक मानसिकता का कोई संदिग्ध तो ऋषिकेश में नही रह रहा है।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *