Breaking News

गुरुद्वारा दिखायी गई युक्ति में ही कल्याण एवम मुक्ति का मार्ग छिपा है* महंत अमरीक दास महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपतवाला मुखिया गली स्थित सतगुरु ईश्वर कृपा धाम कुटी मे परम पूज्य गुरुदेव की पावन स्मृति में विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य हरि चेतनानंद महाराज ने कहा माना आपके हृदय में हरि बैठे हैं पर हरि कभी हरि से नहीं मिला सकते सतगुरु ही ऐसी पावन विभूति है जो हरि आपका हृदय में बैठे हैं उनसे साक्षात आपको मिलवा सकते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए महंत अमरीक दास महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर हमारे सतगुरु वह पावन गंगा की धार है जो धर्म-कर्म के माध्यम से भजन सत्संग पूजा पाठ के माध्यम से हमारे जीवन का उद्धार कर देते महंत मक्खन दास महाराज ने कहा हमारे सतगुरु की पावन वाणी हमारे जीवन का उद्धार कर देती है हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देती है स्वामी रविंदर दास महाराज ने कहा सतगुरु सत्य का मार्ग दिखाने वाली ईश्वर स्वरूप पावन विभूति होते हैं

महंत दुर्गादास महाराज ने कहा राम ही सूरत राम ही मूरत राम ही दर्द और राम ही मरहम और राम करें उपचार रे राम नाम का जाप इस जीवन के उद्धार की युक्ति है और यही मुक्ति का मार्ग महंत जगजीत सिंह महाराज ने कहा सतगुरु का पावन मार्गदर्शन धर्म कर्म के माध्यम से भजन पाठ पूजा के माध्यम से हमारे इस मानव जीवन को कल्याण की ओर अग्रसर करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री सतपाल ने कहा भूखे को रोटी प्यासे को पानी इससे बड़ा ना तो कोई धर्म है और ना ही कोई कर्म जो द्वार पर आने वाले को भोजन करा दे पानी पिला दे उससे बड़ा सत्कर्म कोई और हो ही नहीं सकता और उससे बड़ा कोई और धर्म हो ही नहीं सकता

इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रबोधनानंद महाराज महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत अमृत दास महाराज स्वामी राघवानंद महाराज महंत मक्खन सिंह महाराज रवींद्र दास महाराज स्वामी अशोक दास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत रविदास महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज महंत जय रामदास महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत जयरामदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज श्याम गिरी महाराज देहरादून बाबा रमेशानंद महाराज धर्मदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर संत महापुरुषों के श्री मुख से बही ज्ञान की गंगा में गोते लगाये

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *