Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज प्रातःकाल गैरसैंण (भराड़ी सैण) में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज प्रातःकाल गैरसैंण (भराड़ी सैण) स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बापूग्राम सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से जुड़े वनभूमि प्रकरण को कैबिनेट में लाने तथा विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बापूग्राम सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में लंबे समय से वनभूमि से संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण स्थानीय लोग वर्षों से असमंजस और परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद सरकार द्वारा इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसे कैबिनेट में लाने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल करना प्रदेश की जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार का यह कदम निश्चित रूप से लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत देने वाला सिद्ध होगा।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही इस विषय पर ठोस निर्णय लेकर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वह निरंतर जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस विषय को प्राथमिकता देते हुए समाधान की दिशा में आगे बढ़ना प्रदेश के विकास और जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *