Breaking News

नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिसके अनुपालन में दिनांक 20-03-2026 को दौराने चैंकिंग आरोपित फरहान उर्फ़ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर पर 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक परिवहन करते हुए दुर्गा चौक के पास ऊंचा पुल ज्वालापुर से पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*बरामदगी का विवरण*

1- 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

2- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर

*पुलिस टीम*

1-उपनिरीक्षक उ0नि0 समीप पाण्डेय

2-का0 महावीर

3-का0 कर्म

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *