Breaking News

भीमताल के लोकप्रिय विधायक श्री राम सिंह कैड़ा जी को उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल /अर्चित अग्रवाल

ऋषिकेश : भीमताल के लोकप्रिय विधायक श्री राम सिंह कैड़ा जी को उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।

डॉ. अग्रवाल देहरादून से ऋषिकेश कार्यक्रम हेतु प्रस्थान कर रहे थे, इसी दौरान मार्ग में श्री कैड़ा जी की झलक पड़ने पर उन्होंने अपना वाहन रोककर उनसे आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। डॉ. अग्रवाल ने उन्हें मंत्री पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व प्रदेश की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कैड़ा जी अपने अनुभव, कार्यक्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे। डॉ. अग्रवाल ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और नई टीम के साथ विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

इसके साथ ही डॉ. अग्रवाल ने राज्य के अन्य चार विधायकों के मंत्री बनने पर भी दूरभाष के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी नवनियुक्त मंत्रियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के समग्र विकास एवं कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Check Also

Roorkee : कोर यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजित “सनातन मंथन” के साथ संत सम्मेलन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की / कोर यूनिवर्सिटी में आध्यात्मिक शिक्षा ओर संस्कार का संगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *