Breaking News

हर जिले में मीडिया सेंटर बनाये जाने की घोषणा अति महत्वपूर्ण निर्णय : ठाकुर मनोज मनोजानंद

कमल अग्रवाल( हरिद्वार)उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार : हर जिले में मीडिया सेंटर बनाये जाने की घोषणा अति महत्वपूर्ण निर्णय हरिद्वार मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा हर जनपद में मीडिया सेंटर बनाये जाने की घोषणा से सिटी प्रेस क्लब में दौड़ी हर्ष की लहर ज्ञात होगी

सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद हर जनपद में मीडिया सेंटर बनाये जाने हेतु लंबे समय से संघर्षरत थे मुद्दा कई बार उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग में भी पहुंचा था तथा इस पर अग्रिम कार्यवाही हेतु मांग कर्ता ठाकुर मनोज मनोजानंद से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कुछ वर्षों पूर्व यह जानकारी मांगी थी कि आप बताये किस राज्य की तर्ज पर मीडिया सेंटर खोले जाएं

इस क्रम में ठाकुर मनोज मनोजानंद ने नागालैंड तथा चंडीगढ़ से नियमावली मंगाकर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को उस समय उपलब्ध कराई थी ज्ञात होगी इन राज्यों में सरकारी धन से बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी सचिव जिला सूचना अधिकारी होते हैं तथा सभी छोटे बड़े पत्रकार उसके सदस्य होते हैं किंतु सरकारी धन से बने क्लब अपनी तानाशाही के चलते सभी पत्रकारों को एक समानता की दृष्टि से नहीं देखते हैं चंद लोगों का इन क्लबों पर एक छत्र राज होता है और छोटे मझौल पत्रकारों के साथ भेदभाव करते हैं उन्हें सदस्य तक नहीं बनाते पत्रकार जिस कारण विभिन्न संगठनों में बटे हुए हैं तथा संगठित नहीं है

माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रत्येक जनपद में मीडिया सेंटर बनाए जाने की घोषणा अति सराहनीय है यह हमारी मांग लंबे समय से चली आ रही थी हम माननीय मुख्यमंत्री का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं

आज सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मुमताज आलम खान तथा श्री नसीम कुरैशी जी ज्वालापुर मोहल्ला कसबान को ईद की शुभकामनाएं दी तथा उनका सम्मान किया

इस अवसर सिटी प्रेस क्लब के सचिव परवीन कश्यप पुस्तकालय सचिव  आदि अनेकों पदाधिकारी मौजूद थे सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा की भूरि भूरि प्रशंसा की

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *