Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा ऋषिकेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के विधानसभा ऋषिकेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ते भेंट कर, माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र और समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। आने वाला समय युवाओं का है और युवा ही समाज की मजबूत रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। युवा मोर्चा संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो नई ऊर्जा, नई सोच और नवाचार के साथ संगठन को गति प्रदान करता है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करें। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित हो सके।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के उत्साह और समर्पण से ही संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजल्वाण, उपाध्यक्ष अमनदीप नेगी, उपाध्यक्ष सुजीत यादव, अभिषेक रावत, पंकज थपलियाल, अक्षर लाखेड़ा सहित युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *