Breaking News

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने फीता काट दंगल का किया उद्घाटन,कहा कुश्ती आज के युवाओं की पहली पसंद

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की।ईद के अवसर पर ईदगाह परिसर में हुए विशाल दंगल का फीता काट उद्घाटन करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी है।

आज ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं,बल्कि पूरे देश में युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ रहा है और खेलों में दंगल का महत्व अधिक इसलिए बढ़ जाता है,क्योंकि आज का युवा कुश्ती के माध्यम से दंगल में अपनी प्रतिभा का दमखम बहुत जोश खरोश के साथ दिखाने को बेताब है।

इस दौरान उन्होंने दंगल में आए सभी पहलवानों का सम्मान किया तथा उनका उत्साह वर्धन करते हुए इस क्षेत्र में और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।दंगल का संचालन इरशाद पहलवान व मासूम पहलवान ने किया।भालू पहलवान,राजू पहलवान,संजय पहलवान,इमरान पहलवान तथा सोनू भाई ने दंगल में अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम खान,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,सभासद मोहम्मद जीशान,फुरकान आलम,मुमताज अहमद उर्फ लूसा,कोच मनीराज,अब्दुल गफ्फार तथा साजिद कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *