Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता मे हुए संगठनात्मक जिला ऋषिकेश (ऋषिकेश विधानसभा) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर, माला पहनाकर एवं मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर उन्होंने चैत्र नवरात्रि की भी शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किशन मंडल, जिला कार्यालय मंत्री सच्चिदानंद भट्ट, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्वेता राजपूत, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अमन भट्ट, जिला आईटी संयोजक संजय ध्यानी एवं वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि राणा सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *