Breaking News

कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

कोतवाली मंगलौर : ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया।

दिनांक 25/03/2026 को चौकी प्रभारी नारसन उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के अनावरण हेतु पतारसी-सुरागरसी में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नगला कोयल-नारसन चकरोड़ स्थित समाधि के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी द्वारा लालचवश अपने ही गांव के एक घर में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी चोरी किए गए माल को पुरकाजी की ओर बेचने की फिराक में जा रहा था। आरोपी की निशानदेही एवं जामा तलाशी के दौरान चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित* सादिक पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम नगला कोयल, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र लगभग 25 वर्ष)

*बरामदगी*

1. एक पीली धातु (सोने) की बाली

2. ⁠एक जोड़ी पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) के झुमके

3. ⁠तीन पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) की अंगूठियां

4. ⁠एक पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) का हार

5. ⁠एक पीली धातु (गोल्ड प्लेटेड) का मंगलसूत्र

6. ⁠एक जोड़ी सफेद धातु (चांदी) की पाजेब

7. ⁠एक जोड़ी सफेद धातु (चांदी) के बिछुवे

8. ⁠₹2,530/- नकद

9. ⁠एक अल्ट्राटेक (UltraTech) के कट्टे में लगभग 15 किलोग्राम गेहूं

10. ⁠आधार कार्ड की छायाप्रति

*पुलिस टीम:*

1. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन)

2. का0 पंकज कुमार

3. का0 देश दीपक बाली

4. का0 सुधीर कुमार

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *