Breaking News

बच्चे को तलाशने के लिए पुलिस ने खंगाले 160 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा, बच्चा सकुशल बरामद

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

कोतवाली नगर हरिद्वार * दिनांक 25-04-.2025 को श्री मोहन सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार ने सूचना दी कि उनका 08 वर्षीय बेटा पवन आज सुबह घर से कही चला गया है और काफी तलाशने के बाद भी नही मिल रहा। आसपास की सभी जगह खोजने पर भी बच्चे के न मिलने पर परेशान परिजनों ने सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस को अपनी समस्या बताई।

बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस टीम ने रोडीबेलवाला क्षेत्र से लेकर जगह -जगह करीब 160 सीसीटीवी कैमरे चैक करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी बच्चे के संबंध में जानकारी साझा करते हुए मदद मांगी गई। लगातार प्रयासों के पश्चात गुमशुदा नाबालिक पवन उपरोक्त को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सपुर्द किया गया। बच्चे की सकुशल बरामदगी करने पर बच्चे के परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्ति किया गया।

*पुलिस टीम-*

1-प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह

2-उ0नि0 चरण सिंह

3-कानि0 राकेश

4-का0 सुनील असवाल

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *