Breaking News

जल संस्थान द्वारा लगाए गए जनसमस्या निवारण कैंप का ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, रायवाला : जल संस्थान द्वारा लगाए गए जनसमस्या निवारण कैंप का ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में उपस्थित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा जल संस्थान द्वारा की जा रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली।

विधायक डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को कड़ाई से निर्देशित किया कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाने की आवश्यकता पड़े। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर और सुचारू रूप से सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा बिलिंग और जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे जनता को बार-बार परेशान न होना पड़े।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राजेश नरवाल, अपर सहायक अभियंता राहुल बिष्ट, साइट इंजीनियर देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

Roorkee : कोर यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजित “सनातन मंथन” के साथ संत सम्मेलन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की / कोर यूनिवर्सिटी में आध्यात्मिक शिक्षा ओर संस्कार का संगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *