ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र के भल्ला फॉर्म में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत किया भूमि पूजन
www.shrimannews.in
March 31, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र के भल्ला फॉर्म में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 3.57 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग 248.14 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे और अब यह कार्य शीघ्र ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में पुनः विजयी बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, राजवीर रावत, प्रताप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, पूरण चंद रमोला, इंदर सिंह पोखरियाल, मेहर सिंह पोखरियाल, आशीष पोखरियाल, पंकज सिंह, राजेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।