Breaking News

केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास 4 लेन निर्माण के लिए ₹1105.79 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एंव ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास (तीन पानी से खरास्रोत) 4 लेन निर्माण के लिए ₹1105.79 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने के उपरांत ऋषिकेश आगमन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एंव ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस फोरलेन बाईपास की स्वीकृति के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं और कई बार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से नई दिल्ली में भेंट कर इस विषय को प्रमुखता से रखा। साथ ही, विगत दिनों हरिद्वार दौरे के दौरान भी उन्होंने इस परियोजना को लेकर गडकरी जी से चर्चा की थी, जिस पर माननीय मंत्री जी द्वारा शीघ्र वित्तीय स्वीकृति का आश्वासन दिया गया था।

डॉ. अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से ऋषिकेश क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस फोरलेन बाईपास के निर्माण से स्थानीय निवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी। इससे न केवल आवागमन में समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रमोहन पोखरियाल, मण्डल महामंत्री पंकज जुगलान, सत्यपाल राणा, प्रधान सागर गिरी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, रवि शर्मा, सरदार अमनदीप सिंह, पूर्व प्रधान दीपा राणा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय, मोर्चा अध्यक्ष रोहित सिंह, हरपाल राणा, दीपक जुगलान, प्रवीण जुयाल, पूनम व्यास, रविंदर रमोला, विवेक शर्मा, अभिषेक रावत, आशीष राणाकोटी, अमित कुमार, आशु पासवान, सूरज राणा, गौतम रतूड़ी, रोहित कंडवाल, राजू ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *