Breaking News

निर्माण कार्यों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं श्रद्धालुओं को न हो परेशानी इसके दृष्टिगत त्वरित गति से किए जाए निर्माण कार्य

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार  /हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत परियोजना प्रबन्धक (गंगा डिविजन) उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए,जिससे कि स्थानीय व्यापारियों,स्थानीय लोगों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा चल रहे निर्माण कार्यों को तीन शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो कार्य रात्रि के समय किए जा सकते है,उन्हें रात्रि के समय करे,जो भी निर्माण कार्य दिन में किए जा सकते है, उन्हें दिन में प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनश्चित करे।उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि अपर रोड में चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में कार्य पूर्ण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए तथा रोड को पीडब्लूडी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए ताकि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता से कराए जा सके।

इस अवसर पर जीएम गंगा डिविजन उत्तराखंड पेयजल निगम आर के जैन,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,परियोजना प्रबंधक(गंगा डिविजन)उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल,अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान हरीश बंसल,कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *