Breaking News

भा ज पा के स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा की ग्राम सभा असेना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के संस्थापकों एवं महान नेताओं के योगदान को याद किया साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1951 में प्रारंभ हुई राष्ट्रवादी विचारधारा की यात्रा और 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज केवल देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और त्याग का परिणाम है कि आज भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।

डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान निरंतर बढ़ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘Nation First, Party Second, Self Last’ की मूल भावना को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक अरविंद चौधरी, ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, तिलक चौहान, सुनील यादव, प्रियांशु, नत्थी सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *