हरिद्वार पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर माह मार्च में सख्त कार्रवाई
www.shrimannews.in
April 6, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
जनपद हरिद्वार / जनपद पुलिस ,यातायात एवं सीपीयू टीम द्वारा मार्च 2026 के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत बिना वैध दस्तावेज, गलत तरीके से वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 9656 चालान करते हुए 90 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आमजन से अपील की है, कि “यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाही से वाहन चलाना सभी के लिए घातक हो सकता है। जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
साथ ही SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिद्वार संदीप नेगी, निरीक्षक यातायात रुड़की राजेंन्द्रनाथ एंव निरीक्षक सीपीयू हितेश को निर्देशित किया गया कि वे यातायात नियमों के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं क्षेत्राधिकारी यातायात विपेंद्र सिंह को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया है
* हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
भविष्य में भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
🔴यातायात/CPU द्वारा कार्यवाही-
🔹 कुल चालान: 7378
🔹 वाहन सीज: 196
🔹 कोर्ट चालान: 4299
🔹 संयोजित मामले: 2960
🔹 एल्कोहल (नशे में ड्राइविंग) चालान: 58
🔹 डीएल निरस्तीकरण: 105
🔴थाना/कोतवाली स्तर पर कार्यवाही-
🔹 बिना हेलमेट – 246
🔹 पिछली सवारी द्वारा हेलमेट धारण न करना – 101
🔹 तीन सवारी – 245
🔹 दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 295
🔹 सीट बेल्ट का प्रयोग न करना – 03
🔹 काले शीशे/टिन्टेड ग्लास – 07
🔹 यातायात संकेतों का उल्लंघन – 529
🔹 विधि के निर्देशों का उल्लंघन – 390
🔹 नाबालिग द्वारा वाहन चलाना – 06
🔹 गलत दिशा में वाहन चलाना – 54
🔹 वन-वे का उल्लंघन – 04
🔹 नो-एंट्री – 06
🔹 मल्टी टोन/प्रेशर हॉर्न का प्रयोग – 08
🔹 अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन/वायु प्रदूषण – 03
🔹 फुटबोर्ड में सवारी वहन करना – 16
🔹 परमिट शर्तों का उल्लंघन – 04
🔹 बिना डीएल – 32
🔹 बिना फिटनेस – 02
🔹 बिना इंश्योरेंस – 66
🔹 बिना रिफ्लेक्टर – 40
🔹 रात्रि में बिना हेडलाइट वाहन चलाना – 04
🔹 नो पार्किंग – 52
🔹 यात्री वाहन में ओवरलोडिंग – 75
🔹 ओवर स्पीड – 13
🔹 रेड लाइट जंपिंग – 04
🔹 मोबाइल प्रयोग – 10
🔹 खतरनाक तरीके से वाहन चलाना – 21
🔹 रैश/स्टंट ड्राइविंग – 06
🔹 शराब पीकर वाहन चलाना – 32
🔹 माल वाहन में ओवरलोडिंग – 62
🔹 माल वाहन में सवारी ले जाना – 120
*यातायात को बेहतर बनाने हेतु आगे भी हरिद्वार पुलिस की यह करवाई जारी रहेगी आमजन यातायात नियम का पालन करें