Breaking News

डा साध्वी भगवती सरस्वती जी को नासाउ काउंटी, न्यूयॉर्क द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

न्यूयॉर्क * भारत की सनातन संस्कृति, सेवा भावना और आध्यात्मिक चेतना का विश्वभर में प्रचार-प्रसार करने वाली प्रख्यात लेखिका और प्रेरक वक्ता डा साध्वी भगवती सरस्वती जी को अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत के नासाउ काउंटी द्वारा दो विशिष्ट सम्मानों से विभूषित किया गया। इससे पूर्व भी साध्वी भगवती सरस्वती जी को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा प्रतिष्ठित “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया था।

नासाउ काउंटी, जो सम्पूर्ण अमेरिका के सबसे समृद्ध और प्रभावशाली क्षेत्रों में एक है, ने डा साध्वी जी को उनके अद्वितीय वैश्विक योगदान और मानवता के प्रति सेवा भाव के लिए ‘‘सम्मान पत्र’’ (सिटेशन) और ‘‘घोषणापत्र’’ (प्रोक्लमेशन) प्रदान कर उनका भव्य एवं दिव्य अभिनंदन किया।

नासाउ काउंटी के कार्यकारी अधिकारी ब्रूस ब्लेकमैन द्वारा डा साध्वी भगवती सरस्वती जी को प्रदान किए गए ‘‘सम्मान पत्र’’ में कहा गया कि नासाउ काउंटी उन विभूतियों और संस्थाओं को गर्वपूर्वक सम्मानित करता है, जो हमारे क्षेत्र के विकास और निवासियों के कल्याण हेतु विशेष योगदान देते हैं। साध्वी भगवती सरस्वती जी एक ऐसी महान विभूति हैं, जिन्होंने मानवीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं। अपने निःस्वार्थ सेवाभाव, करुणा और उत्कृष्ट योगदान के माध्यम से उन्होंने नासाउ काउंटी तथा उसके निवासियों के जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने हेतु अद्भुत योगदान दिया है। उनके प्रति काउंटी कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करता है।

नॉर्थ हैम्पस्टेड नगर परिषद द्वारा ‘‘घोषणापत्र’’ साध्वी भगवती सरस्वती जी को नगर परिषद, नॉर्थ हैम्पस्टेड द्वारा भी एक ऐतिहासिक ‘‘घोषणापत्र’’ प्रदान किया गया। इसमें उल्लेख किया गया है कि डा साध्वी भगवती सरस्वती जी, एक विशिष्ट प्रेरणादायक लेखिका एवं आध्यात्मिक वक्ता के रूप में, वैश्विक समुदाय में अमूल्य योगदान दे रही हैं।

उन्होंने ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तराष्ट्रीय महासचिव के रूप में महिलाओं और बच्चों के उत्थान हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रही है। वे संयुक्त राष्ट्र की धर्म विषयक सलाहकार परिषद एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारी समितियों की सक्रिय सदस्य भी हैं।

साध्वी जी ने दुनिया भर में मानवता के कल्याण, योग व ध्यान के प्रसार तथा आध्यात्मिक उत्थान में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है। उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में आज के दिन को डा साध्वी भगवती सरस्वती दिवस के रूप में विशेष रूप से घोषित किया जाता है। 27 अप्रैल 2025 को साध्वी भगवती सरस्वती जी के सम्मान में ‘वैश्विक अंतरधार्मिक और आध्यात्मिक नेतृत्व के प्रति जागरूकता फैलाने’ हेतु विशेष मान्यता दिवस घोषित किया जाता है।

नासाउ काउंटी की प्रशासक श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, भारत, प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में आयी थी। महाकुंभ के दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने यह संकल्प लिया कि न्यूयॉर्क में भी ऐसा आयोजन हो, जो आध्यात्मिक एकता, सेवा और वैश्विक भाईचारे का संदेश फैलाए।

डा साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य और प्रेरणा से यह संकल्प साकार हुआ तथा नासाउ काउंटी ने साध्वी जी के वैश्विक कार्यों को सम्मानित कर एक ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया।

साध्वी भगवती सरस्वती जी गंगा संरक्षण, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने गंगा एक्शन परिवार तथा ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस जैसे संगठनों के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

साध्वी भगवती सरस्वती जी का संदेश सदा यही रहा है सेवा ही सच्ची साधना है, ध्यान ही सच्ची दिशा है और प्रेम ही सच्चा पथ है। यह सम्मान केवल साध्वी भगवती सरस्वती जी का नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति, सेवा परंपरा और सनातन अध्यात्मिक विचारधारा का सम्मान है। नासाउ काउंटी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र द्वारा साध्वी जी का ऐसा ऐतिहासिक सम्मान न केवल वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा देगा, अपितु आने वाले समय में सेवा, साधना और शांति के वैश्विक संकल्पों को भी प्रोत्साहित करेगा।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *