Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ महान समाज सुधारक, शोषितों एवं वंचितों के प्रखर स्वर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को महात्मा फुले के महान व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान से भी अवगत कराया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए एक नई सामाजिक चेतना का संचार किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। डॉ अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1848 में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर पुणे में देश का पहला कन्या विद्यालय स्थापित किया, जो उस समय सामाजिक क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले जी का जीवन हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात कर समाज को समरस एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महात्मा फुले के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करें।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, संजीव, बीना लाखेड़ा, ज्ञानवती, अरुण चौधरी, राजन, सनी चौधरी, अभिनव पाल, साहिल आर्यन, लोकेंद्र सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *