Breaking News

09 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को लिया हिरासत में

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

थाना श्यामपुर, हरिद्वार /  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.04.2026 को नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट व चिडियापुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबा/साधु का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।

इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों/ यात्रियों के भड़कने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा नमामि गंगे घाट चण्ड़ीघाट से 07 व चिडियापुर क्षेत्र से 02 बेहरुपी बाबाओं के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 172(2) B.N.S.S में हिरासत में लिया गया।

अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही।

 *नाम पता आरोपित*

1.रामचरण दास ( चैला कैलाशानन्द ) निवासी दक्षिण काली मन्दिर चण्डीघाट।

2.गंगासाहु पुत्र जमना साहु निवासी चण्डीघाट माजरा।

3.मंगू सिंह पुत्र तुंगल सिंह निवासी चण्डीघाट माजरा।

4.खदेरु पुत्र रामरुप निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर।

5.मोहन कुमारपुत्र सहदेवराम निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर।

6.लालगिरी पुत्र विस्वानाथ निवासी चण्डीघाट श्मशान घाट।

7.घनश्याम पुत्र देव सिंह निवासी लक्कड बस्ती चौकी चौक।

8.जुगणु (गुरु अमरनाथ) निवासी धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार।

9.मुन्ना ( चैला संजीव सिंह ) निवासी चण्डीघाट छोला बस्ती।

 *पुलिस टीम*

उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

हे0का0 चालक फिरासत हुसैन

का0 सन्दीप रावत

का0अनिल रावत

का0 राजवीर सिंह

Check Also

पोलैंड के जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी व देंसविवि का साझा शोध 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *