Breaking News

अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान एवं घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / नगर निगम हरिद्वार द्वारा, माननीय जिलाधिकारी हरिद्वार एवं नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज बिरला घाट एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक ठेलियों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया एवं नष्ट किया गया,सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस बल की उपस्थिति में सख्ती से कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमणों को हटाया गया।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त महोदय द्वारा घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की हाजिरी, मस्टरोल एवं अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, जिससे कार्यों में पारदर्शिता एवं नियमितता सुनिश्चित की जा सके।

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल हटाने एवं नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह,श्रीकान्त,प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक,अतिक्रमण सहायक श्री आदित्य तेश्वर तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।

Check Also

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *