Breaking News

ऋषिकेश विधानसभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आगमन के अवसर पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आगमन के अवसर पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्री एवं स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार भी इन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डॉ अग्रवाल ने उपस्थित महिला समूहों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा में महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल के निरस्त होने पर जिस तरह से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने खुशियां मनाई इससे उनका महिला विरोधी चाल चरित्र एवं चेहरा जनता के सम्मुख उजागर हुआ है

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *