Breaking News

ऋषिकेश स्थित कृष्ण कुंज आश्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पूज्य स्वामी कृष्णाचार्य जी का सान्निध्य प्राप्त कर आशीर्वाद लिया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश: पावन तीर्थ नगरी ऋषिकेश स्थित कृष्ण कुंज आश्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल गरिमामयी उपस्थिति के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य स्वामी कृष्णाचार्य जी का सान्निध्य प्राप्त कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि कृष्ण कुंज आश्रम जैसे आध्यात्मिक केंद्र समाज को नैतिक मूल्यों, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी समृद्ध परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का भी संचार करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऋषिकेश की यह पवित्र धरा विश्वभर में आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रही है और यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ अग्रवाल ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *