SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में लगातार सघन चैकिंग के आ रहे इफेक्टिव परिणाम
www.shrimannews.in
April 23, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
कोतवाली लक्सर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता से 03 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
(घटना का विवरण) दिनांक 19-04-2026 को वादी प्रवीण कुमार पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, लक्सर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उनसे ₹10 लाख की फिरौती की मांग की गई तथा रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ लोग काफी दिन से उसके आस पास घूम रहे थे
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 364/26, धारा 308(5) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी रायसी उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान रायसी क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को आते देखा गया।
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया,। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को अवैध असलहों सहित मौके पर दबोच लिया गया
(पूछताछ में खुलासा)
गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से वादी प्रवीण से ₹10 लाख की फिरौती की मांग करवाई थी।
फिरौती न मिलने पर तीनों आरोपी मिलकर वादी की हत्या करने की योजना बनाकर क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पहले ही पकड़ लिए गए।
तीनों आरोपी मुकदमा संख्या 364/26 से संबंधित पाए गए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(नाम पता आरोपित)
1. विकास उर्फ ठाकुर पुत्र मदन निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, रायसी लक्सर, हरिद्वार
2. आशिफ पुत्र नजाकत निवासी समीपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
3. मुराद अली पुत्र मोनिस अहमद निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, रायसी लक्सर, हरिद्वार
(बरामदगी)
* 02 अवैध तमंचे (315 बोर)
* 04 जिंदा कारतूस (315 बोर)
* 02 मोबाइल फोन
* 01 मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe (UK17Z7490)
(पुलिस टीम )
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उप निरीक्षक अजय कुमार
है0 का0 115 प्रदीप कनौजिया
का0नि0 1460 अनिल वर्मा
का0नि0 135 अरविन्द
का0नि0 304 महेंद्र अभियुक्त विकास का आपराधिक इतिहास
1-618/25 धारा 190 191 (2) 191(3) 152 बीएनएस कोतवाली लक्सर
2-364/26 धारा 308(5),55,61(2), BNS 3/25 A act कोतवाली लक्सर
3-119/14 धारा 457,380 IPC कोतवाली लक्सर
4-85/23 धारा 427,323,506 IPC कोतवाली लक्सर
5-220/23 थाना खानपुर