Breaking News

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट गंगा तट पर गंगा सभा द्वारा आयोजित हवन यज्ञ मे सम्मिलित हुए व गंगा पूजा के बाद माँ गंगा का दुग्ध अभिषेक किया जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश :  गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट गंगा तट पर पहुंच कर गंगा सभा द्वारा आयोजित हवन यज्ञ मे सम्मिलित हुए व गंगा पूजा के बाद माँ गंगा का दुग्ध अभिषेक किया जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गंगा सप्तमी का पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पुनः प्राकट्य हुआ था, इसलिए इसे गंगा अवतरण से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य एवं पूजा-अर्चना करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थस्थल पर गंगा सप्तमी का महत्व और भी बढ़ जाता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आकर मां गंगा के दर्शन एवं स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। यह पर्व हमें गंगा की निर्मलता, अविरलता और संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि गंगा को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपना योगदान अवश्य दें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए गंगा को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना यह कार्य संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर गंगा सभा के संरक्षक हर्षवर्धन शर्मा,राम कृपाल गौतम, गंगा सभा के महासचिव राहुल शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री कौशल बिजलवान,विनोद अग्रवाल, प्रेम कुमार, हर्षवर्धन शर्मा, यश अरोड़ा, साकेत शर्मा, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने मां गंगा की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया और क्षेत्र के कल्याण की कामना की।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *