Breaking News

आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर के प्रधान बने डॉ. प्रेम प्रकाश लाल जी के अनुभव, सामाजिक सेवा एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार आर्य वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. प्रेम प्रकाश लाल जी को आश्रम का नया प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. प्रेम प्रकाश लाल जी के अनुभव, सामाजिक सेवा एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। आश्रम के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आश्रम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम प्रकाश लाल जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आश्रम की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, संस्कार एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए आश्रम के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नव-नियुक्त प्रधान का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आश्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट हेतुु परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आये बागेश्वरपीठाधीश्वर आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड प्रयागराज/ गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज, त्रिवेणी संगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *