Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूज्य गुरु भूपेंद्र गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद किया प्राप्त

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के माया कुंड स्थित बाबा भगवान गिरी आश्रम में पहुंचकर पूज्य गुरु भूपेंद्र गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के संवाहक हैं, जिनके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से मानव जीवन को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है, जिससे व्यक्ति और समाज दोनों का कल्याण संभव होता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। संतों का आशीर्वाद हमें सेवा, समर्पण और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, सोनू सहित संत समाज एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Check Also

खेलों से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जनसेवा और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध : मनोज जखमोला

 कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *