Breaking News

श्री जनार्दन आश्रम खड़खड़ी के परमाध्यक्ष महंत हर्ष दास महाराज के सानिध्य में साकेतवासी श्रीमहंत रामचरण दास त्यागी जी महाराज की सत्रहवीं भंडारा एवं विशाल श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री जनार्दन आश्रम, हिल बाईपास रोड खड़खड़ी के परमाध्यक्ष महंत हर्ष दास महाराज की सानिध्य में साकेतवासी श्रीमहंत रामचरण दास त्यागी जी महाराज की सत्रहवीं भंडारा एवं विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने की, जबकि संचालन महंत रवि देव शास्त्री महाराज ने किया।

श्री जनार्दन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत हर्ष दास महाराज एवं श्रद्धालु भक्त धर्म सिंह ने सभी संतो महंतो महामण्डलेश्वरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर संत-महंतों, श्रद्धालु भक्तों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि साकेतवासी श्रीमहंत रामचरण दास त्यागी जी महाराज त्याग, तपस्या, सरलता और सहजता की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भगवान श्रीराम और श्री हनुमान की भक्ति में समर्पित कर दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वे मृदुभाषी, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के धनी थे, जिनकी वाणी और व्यवहार से हर व्यक्ति प्रभावित होता था।

श्री जनार्दन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत हर्ष दास महाराज ने कहा कि उनके पूज्य गुरुदेव का जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के बताए आदर्शों पर चलकर आश्रम और समाज को समर्पित भाव से आगे बढ़ाना ही उनका संकल्प है। सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आश्रम निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान संतों और श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बाबा हठयोगी, महामंडलेश्वर जनार्दन दास,श्रीमहंत दुर्गादास,श्रीमहंत सूरजदास,महंत केशवानंद,महंत सत्यव्रतानंद महाराज,पार्षद महावीर वशिष्ठ पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी सहित विभिन्न अखाड़ों के सैकड़ों संत-महंत, पर कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्यलोगों ने उपस्थित रहे

Check Also

नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *