Breaking News

भूपतवाला हरिद्वार में प्राचीन श्री राम मंदिर आश्रम में पाटोत्सव महोत्सव श्रद्धा पूर्वक हुआ आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / भूपत वाला मुखिया गली के पास प्राचीन श्री राम मंदिर आश्रम में पाटोत्सव महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

महोत्सव के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री राम की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। पूरे वातावरण में भक्ति संगीत और भजनों की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, सदाचार और मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचीन श्री राम मंदिर आश्रम के श्री महंत रामदास जी महाराज ने भक्तों को कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

महोत्सव के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमहंत दुर्गादास,श्रीमहंत सूरजदास,महंत केशवानंद,महंत सत्यव्रतानंद महाराज,महंत प्रह्लाददास,महंत दिनेशदास,महंत राजकुमारदास,महंत ओमानंद, महंत महावीर दास, मौजूद रहे।

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *