Breaking News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

खटीमा * मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

Check Also

हम वेदों को जीने वाले हैं, हम रामत्व, कृष्णत्व व शिवत्व को जीते हैं : परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *