Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, शिवानी गोस्वामी, मोहित शर्मा, सुनील जुगलान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *